Friday, 30 April 2021

CBSE CLASS 12 LESSON 2 ,कविता का नाम : पतंग

 

कक्षा बारहवीं, पाठ 2

कविता का नाम : पतंग

 

बहुविकल्पीय प्रश्न –उत्तर  

1.पतंग कविता के कवि का नाम लिखिए

      i हरिवंश राय बच्चन

      ii आलोक धन्वा

      iii कुँवर नारायण

2, कवि ने कविता में लाल सवेरे की तुलना किससे की है ?

     i खरगोस की आँखों से

     ii लाल रंग से

    iii  दोनों सही हैं ।

3, शरद ऋतु किस की सवारी करके आया है ? कविता के आधार पर उत्तर

     लिखिए ।

   I  साइकिल की

   ii मोटरसाकिल की

   iii बस  की

 

4, कवि ने दुनिया की सबसे हल्की और रंगीन चीज किसे बताया है ?

     i  रंगीन कपड़ा

     ii पतंग को

     iii  रूई को

 

5 चमकीले इशारे कर के कौन किसे बुला रहा है ? कविता के आधार पर उत्तर   

  दीजिए ?

   i शरद ऋतु पतंग उड़ाने वाले बच्चों को

   ii बच्चे अपने साथियों को

  iii पतंग उड़ाने वाले बच्चे अपने मित्रों को

 

6, जन्म से ही वे काते हैं कपास । इस पंक्ति में किसके बारे में बताया गया है ?

   i कपास के हल्केपन के बारे में

   ii बच्चों को कपास के समान बताय  गया है

  iii  दोनों सही हैं

 

7, दिशाएँ किस के समान बजने लगती हैं ?

   i  बाँसुरी

   ii   मृदंग

   iii  वीणा

 

8, पतंग उड़ाते बच्चों को छत से गिरने से कौन बचाता है ?

  i  उनके ही रोमांचित शरीर का संगीत

  ii  दिशाओं का संगीत

 iii   साइकिल की आवाज़

 

9.पतंग कविता में कवि ने प्रयोग किए हैं ?

  i  बिंब का

 ii   प्रतीक

 iii   दोनों का

 

 

 

10.कविता में निडर किसे कहा है ?

   i  शरद ऋतु को

  ii पतंग उड़ाते बच्चों को

  iii  दोनों को

 

उत्तर: 1 , ii 2, i  3, i 4,ii 5, i 6, ii 7, ii 8, i  9,i 10,ii

 

 पाठ्यपुस्तक के प्रश्न अभ्यास 



प्रश्न 1.सबसे तेज़ बौछारें गयीं, भादो गयाके बाद प्रकृति में जो परिवर्तन कवि ने दिखाया है, उसका वर्णन अपने शब्दों में करें।
उत्तर:प्रकृति में परिवर्तन लगातार  होते रहते  हैं । जब तेज़ बौछारें अर्थात् बरसात का मौसम चला गया, भादों के महीने की गरमी भी चली गई। इसके बाद आश्विन का महीना शुरू हो जाता है। इस महीने में प्रकृति में अनेक बदलाव  आते हैं

1.  सुबह के सूरज की लालिमा बढ़ जाती है। सुबह के सूरज की लाली खरगोश की आँखों जैसी दिखती है।

2.  शरद ऋतु का आगमन हो जाता है। गरमी समाप्त हो जाती है।

3.  प्रकृति खिली-खिली दिखाई देती है।

4.  आसमान नीला साफ़ दिखाई देता है।

5.  फूलों पर तितलियाँ मँडराती दिखाई देती हैं।

6.  सभी लोग खुले मौसम में आनंदित हो रहे हैं।

7.  आसमान में पतंग उड़ते हुए दिखाई देते हैं |

प्रश्न 2.सोचकर बताएँ कि पतंग के लिए सबसे हलकी और रंगीन चीज़, सबसे पतला    कागज़, सबसे पतली कमानी जैसे विशेषणों का प्रयोग क्यों किया है?


उत्तर:कवि ने पतंग के लिए अनेक विशेषणों का प्रयोग किया है। इन विशेषणों के माध्यम से कवि यह बताना चाहते हैं कि पतंग आसानी से आकाश में उड़ सकती है तथा कवि इनके माध्यम से बाल सुलभ चेष्टाओं का अंकन करता है। पतंग भी बालमन की तरह कल्पनाशील, कोमल हलकी होती है।

 

 

 

3. जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपासकपास के बारे में सोचें कि कपास से   बच्चों का क्या  संबंध बन सकता है?

उत्तर कवि ने बच्चों  की तुलना कपास से की है , क्योंकि  बच्चें  भी कपास की तरह हल्के , कोमल और मुलायम होते हैं। कपास के रेशे की तरह ही उनकी भावनाएँ। होती हैं। वास्तव में बच्चों की कोमल भावनाओं का और उनकी मासूमियत का प्रतीक है।

 

प्रश्न 5.पतंगों के साथ-साथ वे भी उड़ रहे हैंबच्चों का उड़ान से कैसा संबंध बनता है?
उत्तर:जिस तरह पतंग ऊपर और ऊपर उड़ती जाती है, ठीक उसी तरह बच्चों की आशाएँ भी बढ़ती जाती हैं। पतंगों के साथ- साथ उनकी भावनाएँ भी उड़ती जाती हैं अर्थात् उनके मन में नई-नई इच्छाएँ और उमंगें आती हैं। वे भी आसमान की अनंत ऊँचाई तक पहुँच जाना चाहते हैं ताकि अपनी हर इच्छा पूरी कर सकें।

 वीडियो  देखें

https://youtu.be/kWAKKUGQ3XU

 

परीक्षा में आए महत्वपूर्ण  प्रश्न  

 

1,पतंगकविता का मूल भाव क्या है ?
उत्तर:‘पतंगएक लंबी कविता है। इस कविता में कवि ने पतंग के बहाने बाल सुलभ इच्छाओं एवं उमंगों का सुंदर चित्रण किया है। बाल क्रियाकलापों एवं प्रकृति में आए परिवर्तनों को अभिव्यक्त करने के लिए सुंदर बिंबों का उपयोग किया गया है। पतंग बच्चों की उमंगों का रंग-बिरंगा सपना है। आसमान में उड़ती पतंग ऊँचाइयों की वे हदें है जिन्हें बालमन छूना चाहता है और उसके पार जाना चाहता है।

 

2.‘पतंगके माध्यम से कवि ने किस प्रकार के मनोविज्ञान का चित्रण किया है?
उत्तर:‘पतंगकविता के माध्यम से कवि ने बाल मनोविज्ञान का चित्रण किया है। इस कविता में कवि ने बाल सुलभ इच्छाओं और उमंगों का मनोरम चित्रण किया है। बाल क्रियाओं का इतना सूक्ष्म चित्रण करके कवि ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

 

No comments:

Post a Comment

बालगोबिन भगत ,प्रश्न उत्तर , कक्षा दसवीं

  प्रश्न 1. खेतीबारी से जुड़े गृहस्थ बालगोबिन भगत अपनी किन चारित्रिक विशेषताओं के कारण साधु कहलाते थे ? उत्तर - बालगोबिन भगत बेटा-पतोहू से ...