Tuesday, 13 April 2021

CBSE CLASS 10 , रचना के आधार पर वाक्य के भेद , वाक्य के उदाहरण

 

वाक्य के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न

 

      1. रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं ?

         (क) चार     (ख)  तीन

         (ग)   छः   (घ) आठ

 

2. सूर्योदय हुआ और फूल खिल उठा – किस प्रकार का वाक्य है ?

(क) सरल  वाक्य     (ख ) सयुंक्त वाक्य

(ग) मिश्र वाक्य     (घ) आज्ञावाचक वाक्य

 

3.राम पुस्तक पढ़ता है – वाक्य – भेद लिखें

(क)  सरल वाक्य (ख) सयुंक्त वाक्य (ग) मिश्र वाक्य (घ) इनमें से कोई नहीं 

 

4.चौकीदार आया और डंडा घुमाकर चला गया – वाक्य प्रकार?

(क) सरल वाक्य (ख) सयुंक्त वाक्य (ग) मिश्र वाक्य (घ)  कोई नहीं 

 

5.अध्यापक ने कहा कि कल छुट्टी है – वाक्य – भेद बताएं

(क) सरल वाक्य (ख) सयुंक्त वाक्य (ग) मिश्र वाक्य (घ) इनमें से कोई नहीं

 

 

6. निम्नलिखित में सरल वाक्य होगा ?

    (क) प्रातः काल हुआ और सूरज की किरणें चमक उठी  ।

   (ख) प्रातःकाल हुआ , सूरज की किरणें चमक उठी ।

   (ग) प्रातः काल होते ही सूरज की किरणें चमक उठी ।

   (घ) जैसे ही प्रातः काल हुआ सूरज की किरणें चमक उठी ।

 

7. आश्रित उपवाक्य के कितने भेद हैं  ?

   (क)  1              (ख)  2  

  (ग)  3                (घ)   4        

8  " हर्षिता बहुत विनम्र है और सर्वत्र सम्मान प्राप्त करती हैं ।" रचना के आधार पर   वाक्य भेद है ?

    (क)सरल वाक्य                                                       (ख) संयुक्त वाक्य

     (ग) मिश्र वाक्य                                                       (घ ) इसमें से कोई नहीं 

        

9.  निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है ?

    (क) मैंने एक वृद्ध की सहायता की ।

    (ख) जो विद्यार्थी परिश्रमी होता है, वह अवश्य सफल होता है ।

   (ग) अध्यापिका ने आशा की प्रशंसा की तथा उसका उत्साह बढ़ाया ।

    (घ) नवाब साहब ने संगति के लिए उत्साह नहीं दिखाया ।

 

10 . "जो वीर होते हैं , वे रणभूमि में अपनी वीरता का प्रदर्शन करते हैं ।"रेखांकित  उपवाक्य का भेद है?     

           ( क). संज्ञा आश्रित उपवाक्य                  (ख) सर्वनाम आश्रित उपवाक्य

           ( ग) क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य         (घ)  विशेषण आश्रित उपवाक्य

 

11.आगे बढ़िए और पुरस्कार प्राप्त कीजिए । रचना के आधार पर वाक्य का भेद है ?

(क) सरल वाक्य            (ख) संयुक्‍त वाक्य

(ग) मिश्र वाक्‍य              (घ) इनमें से कोई नहीं

 

12.  निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य का उदाहरण है ?

(क) मैंने उससे रोने का कारण पूछा ।    

(ख) आज रविवार का अवकाश है ।

(ग) जब पिता जी ने रूपये दिए तब हम बाज़ार गए।

(घ) मैं बाहर आया और बच्चे मिलने लगे

 

 

 

 

 

 13. निम्नलिखित में से सरल वाक्य का उदाहरण है ?

    (क) वह कामचोर था,इसलिए विफल हुआ ।

    (ख) वह आया,परंतु कुछ नहीं बोला।

   (ग) हम लोग तैरने के लिए नदी पर गए थे ।

   (घ) ऐसा काम करो,जिसमें फायदा हो ।

 

 

 

   14.  दो या दो से अधिक सरल वाक्य, जब और, अथवा,एवं से जूड़े हो। उसे कहते हैं ?

   (क)मिश्रित वाक्य    (ख) संयुक्त वाक्य  

   (ग) सरल वाक्य      (घ)  इनमें से कोई नहीं

 

 15. जिस वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य हों । वह वाक्य कहलाता है ?

       (क) सरल वाक्य     (ख)  संयुक्त वाक्य

       (ग)  मिश्रित वाक्य   (घ)  इन में से कोई नहीं

  

16. राम गेंद से खेलता है | वाक्य का भेद है ?

  (क) संयुक्त वाक्य    (ख) सरल वाक्य

  (ग)  मिश्रित वाक्य   (घ)  इनमें से कोई नहीं

 

 

 

 

17.  बादल घिरे तथा अँधेरा छा गया | प्रस्तुत वाक्य का भेद है ?

      (क)  मिश्रित वाक्य            (ख)  सरल वाक्य

       (ग)  संयुक्त वाक्य            (घ)   इन में से कोई नहीं      

 

 

18.  जो छात्र परिश्रम करते हैं , वे ही सफल होते हैं | प्रस्तुत वाक्य का भेद है ?

        (क) मिश्रित वाक्य       (ख)  सरल वाक्य

         (ग)  संयुक्त वाक्य     (घ )  इन में से कोई नहीं  

 

  

 

19. प्रात:काल पक्षी चहचहाते हैं | प्रस्तुत वाक्य का भेद है ?

        (क) मिश्रित वाक्य       (ख)  सरल वाक्य

         (ग)  संयुक्त वाक्य     (घ )  इन में से कोई नहीं  

   

20.  जब तू छोटा था तब साइकिल खूब चलाता था। प्रस्तुत वाक्य का भेद है ?

         (क) मिश्रित वाक्य       (ख)  सरल वाक्य

         (ग)  संयुक्त वाक्य     (घ )  इन में से कोई नहीं  

 

 

 21.मैं चाहता हूँ कि तुम  डॉक्टर बनो |

(क) . संज्ञा आश्रित उपवाक्य                  (ख) सर्वनाम आश्रित उपवाक्य

 ( ग) क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य                (घ)  विशेषण आश्रित उपवाक्य

 

 22.आपकी वह पुस्तक कहां है जो, आप कल लाए थे ?

     (क) . संज्ञा आश्रित उपवाक्य                       (ख) सर्वनाम आश्रित उपवाक्य

     ( ग) क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य             (घ)  विशेषण आश्रित उपवाक्य

 

     **********************************************************************    

CLASS 8 , कविता का नाम - ध्वनि

 

कविता का नाम  -  ध्वनि                                   

प्रश्न 1.ध्वनि कविता के कवि का नाम लिखिए ।

      i सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

      ii रामधारी सिंह दिनकर

      iii महादेवी वर्मा

प्रश्न 2. कवि अपने जीवन का अंत क्यों नहीं चाहता ?

      i  कवि बहुत लंबी उम्र जीना चाहता है ।

      ii वह अपने जीवन के उद्देश्यों को पूरा कर यश कमाना चाहता है ।

      iii वह अपने जीवन को फूलों सा महकाना चाहता है । 

प्रश्न 3 ’वन में मृदुल वसंत’ पंक्ति से क्या आशय है ?

       i वन रूपी जीवन में वसंत का आगमन होना

       ii नए कार्यों को करना

       iii दोनों सही है । 

प्रश्न 4. कवि अलसाई कलियों पर अपने कोमल कर का स्पर्श करना

       चाहते हैं ?

    i कवि प्रकृति के अवसाद व आलस्य को समाप्त करना चाहते हैं ।

    ii कवि कलियों को उनके सौंदर्य से परिचित करवाना चाहते हैं ।

    iii कवि कली जैसे होना चाहते हैं 

प्रश्न 5. कवि प्रकृति के माध्यम से क्या कहना चाहते हैं ?

       i प्रकृति सुन्दर रहे ।

       ii जीवन का आलस्य,निराशा व प्रसाद सब दूर हो जाए और वे नये

            कार्यों की ओर बढ़ें ।

       iii वो हमेशा आगे बढ़ते रहें । 

प्रश्न 6. कवि को पुष्प कैसे दिखाई पड़ते हैं  ?

           i खिले हुए

           ii सुगंधित

           iii आलसी,निद्रामय व उदासी में डूबे हुए । 

प्रश्न 7. कवि की चाहत क्या है ?

        i वह अपने जीवन के आलस्य,निराशा व प्रमाद को दूर करना  चाहता है

ii वह अपने अनंत से सप्राण भेंट करना चाहता है ।

iii वह अपने अंत से पूर्व अपने जीवन की आभा,सुषमा व कर्तव्य भावना

    को यशस्वी बनाकर चारों ओर फैलाना चाहता है ।

        iv. सभी सही हैं ।

 

 उत्तर 

1. i सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

2. ii वह अपने जीवन के उद्देश्यों को पूरा कर यश कमाना चाहता है ।

3. i वन रूपी जीवन में वसंत का आगमन होना

4. i कवि प्रकृति के अवसाद व आलस्य को समाप्त करना चाहते हैं ।

5. ii जीवन का आलस्य,निराशा व प्रसाद सब दूर हो जाए और वे नये

            कार्यों की ओर बढ़ें ।

6. iii आलसी,निद्रामय व उदासी में डूबे हुए ।

7.  iv. सभी सही हैं ।

 

                                    कविता से

 

प्रश्न 1. कवि को ऐसा विश्वास क्यों है कि उसका अंत अभी नहीं होगा ?

 उत्तर - कवि को विश्वास है कि उसका अंत अभी नहीं होगा क्योंकि उसे लगता है कि उसके वन रूपी जीवन में अभी-अभी ही तो वसंत आया है । अर्थात् जिस प्रकार वसंत के आगमन पर प्रकृति खिल उठती है वैसे ही उसके मन में भी नया जोश और उमंग है । वह अपने जीवन में नए कार्य करके उनकी आभा वसंत की तरह चारों ओर फैलाकर यश कमाना चाहता है ।

 

प्रश्न 2. फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि कौन-कौन सा प्रयास करता है ?

उत्तर - फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि उन्हें प्रभात के होने का अहसास करवाना चाहता है । वह अपने हाथों के कोमल स्पर्श से उनका आलस्य,प्रमाद और निराशा दूर करके उन्हें हमेशा के लिए प्रेरित करते हैं । कवि चाहते हैं कि फूल सदैव अपनी आभा वातावरण में फैलाय रखें । इन फूलों के माध्यम से कवि युवा वर्ग को प्रोत्साहित करना चाहते हैं ।

 

प्रश्न 3 कवि पुष्पों की तंद्रा और आलस्य दूर हटाने के लिए क्या करना चाहते हैं ?

उत्तर - कवि फूलों का आलस्य मिटाकर  उन्हें प्राणवान , आभावान व पुष्पित करना चाहते हैं । ऐसा कवि इसलिए करना चाहते हैं ताकि धरती पर आलस्य, प्रमाद, निराशा व मायूसी का कोई स्थान न हो । हर तरफ वसंत की भाँति हरियाली,सौंदर्य, सुख और आनंद की अनुभूति चाहता है । 

 

 ****************************************************************************

Saturday, 13 March 2021

https://youtu.be/PBHWla8A9og https://youtu.be/LmYi6wwgCGo https://youtu.be/AzvRdrw96Zs https://youtu.be/t3AB96tLEPs राम – लक्ष्मण – परशुराम संवाद बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर 1. परशुराम के क्रोध को शांत करने के लिए राम ने उबसे क्या कहा ? iधनुष तोड़ने वाला आपका कोई सेवक होगा ii धनुष तोड़ने वाला कोई राजकुमार है iv इनसे से कोई भी उत्तर सही नहीं है 2.शिव जी के धनुष को तोड़ने वाले के विरुद्ध परशुराम ने किस प्रकार के व्यवहार का संकल्प लिया ? i धनुष तोड़ने वाला मेरे लिए शत्रु के समान है । ii धनुष तोड़ने वाला मेरे लिए सहस्रबाहु के समान है । iii वह तुरंत इस समाज को छोड़कर अलग हो जाए,नहीं तो सभी राजा मारे जाएँगे । iv सभी विकल्प सही हैं । 3.लक्ष्मण के किस बात से परशुराम का क्रोध और बढ़ गया ? i बचपन में हमने बहुत-सी धनुइया तोड़ी , तब तो आपने क्रोध नहीं किया, लेकिन अब इस धनुष पर इतनी ममता क्यों ? ii क्षमा कीजिए, धनुष तो अपने-आप ही टूट गया, इसमें हमारी कोई गलती नहीं iii धनुष टूटने का उचित मूल्य बताइए, हम उसे चुका देंगे। iv विकल्प (क) व (ख) सही हैं । 4 ’भृगुकुलकेतु’ किसे कहा गया है? i विश्वामित्र को ii परशुराम को iii वहाँ पर उपस्थित महाराजाओं को iv दिए गए में से कोई नहीं 5.स्वयंवर में जो धनुष टूट गया था, वह धनुष किसका था ? i परशुराम जी के आराध्य शिव जी का ii राजा जनक का iii विष्णु जी का iv दिए गए विकल्पों में से कोई नहीं 6.लक्ष्मण के अनुसार राम जी ने धनुष को किस तरह से देखा था ? i नए की तरह ii पुराने की तरह iii एक साधारण धनुष की तरह iv सभी विकल्प सही हैं 7.’रे सठ सुनेह सुभाउ न मोरा’ परशुराम ने लक्ष्मण को क्या कह कर पुकारा ? i दुष्ट ii मूर्ख iii उपर्युक्त दोनों iv. कोई नहीं 8,परशुराम लक्ष्मण पर प्रहार क्यों नहीं कर रहे थे ? i उन्हें बालक समझ कर ii ब्राह्मण समझकर iii अबोध समझकर iv सभी सही 9.फरसे के द्वारा परशुराम लक्ष्मण को क्या समझाना चाहते थे? i वे क्रोधी है समझ जाओ ii अपने बल-प्रताप के बारे में iii फरसे की कठोरता के बारे में iv उपर्युक्त सभी कथन सही 10.परशुराम ने धरती को किससे रहित कर दिया था ? i ब्राह्मणों से ii राजाओं से iii राक्षसों से iv सभी सही हैं 11.’भुजबल भूमि भूप बिनु किन्ही’ पंक्ति में कौनसा अलंकार है ? i अनुप्रास अलंकार ii उपमा अलंकार iii रूपक अलंकार iv उदारहण अलंकार 12.’आप फूँक से पहाड़ उड़ाना चाहते हो’ लक्ष्मण ने यह किससे कहा ? i परशुराम से ii राम से iii दोनों से iv सभी सही हैं 13.यहाँ कुम्हड़बतिया को‍उ नाहीं, इस में कुम्हड़बतिया का अर्थ है ? i काशी फल के फूल के लिए ii कमल के फूल के समान iii गुलाब का फूल के समान iv सभी सही हैं 14.लक्ष्मण के अनुसार उनके कुल के लोग किन पर गुस्सा नहीं करते हैं i देवता ii ब्राह्मण iii भक्त एवं गाय iv सभी सही हैं 15. आप ने व्यर्थ में ही धनुष, कुठार धारण कर रखें हैं ? यह कथन किसने किस के लिए कहा गया है ? i परशुराम ने लक्ष्मण के लिए ii लक्ष्मण ने परशुराम के लिए iii राम ने परशुराम के लिए iv सभी सही है 16. पुनि-पुनि में कौनसा अलंकार है ? i अनुप्रास अलंकार ii पुनरुक्तिुप्रकाश अलंकार iii उपमा अलंकार iv सभी सही है 17.’कौसिक सुनहु मंद येहु बालकु’ यहाँ कौसिक किस के लिए आया है ? iपरशुराम के लिए ii विश्वामित्र के लिए iii राम के लिए iv कोई सही नहीं है 18.अपने मुँह से स्वयं, अपनी तारीफ कौन कर रहा है ? i लक्ष्मण ii राम iii परशुराम iv सभी सही हैं 19.लक्ष्मण के अनुसार वीर योद्धा कौन होता है ? i जो अपनी बातों से वीरता का बखान करे | ii. जो युद्ध भूमि में वीरता का प्रदर्शन करें iii. जो तरलवार चलाना जानता हो iv. दोनों सही हैं 20.’कालकवलु होइहि छन माहीं’ पंक्ति में किस को मारने की बात कही गई है ? i सभा में उपस्थित राजाओं को ii लक्ष्मण को iii जिसने धनुष को तोड़ा उसके लिए iv राम के लिए 21.कुटिल कालबस निज कुल घालकु में कौनसा अलंकार है ? i उपमा अलंकार ii अनुप्रास अलंकार iii रूपक अलंकार iv पुनरुक्ति अलंकार 22, आप तो मेरे लिए जैसे मौत को बुला लाएँ हैं, यह किसने कहा ? i लक्ष्मण ने कहा ii राम iii परशुराम iv सभी सही 23 परशुराम अपने व्यक्तिव की क्या विशेषता बताते हैं ? i सीधी बात कहने वाला ii कठोर वाणी, iii क्रोधी, करूणा हीन iv सभी सही 24,किसने लक्ष्मण के अपराध माफ़ करने का अनुरोध किया ? i विश्वामित्र ने ii राम ने iii दोनों सही नहीं है iv सभी सही 25,परशुराम कौनसे ऋण से मुक्त होने की बात कहते हैं ? i गुरू ऋण से ii पितृ ऋण से iii दोनों सही नहीं है iv सभी सही 26, बार- बार में कौनसा अलंकार का प्रयोग हुआ है ? i पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार । ii उपमा अलंकार iii अनुप्रास अलंकार iv रूपक अलंकार 27, "आपको कौन नहीं जानता" यह किस के लिए कहा गया है ? (क) राम के लिए (ख) विश्वामित्र के लिए (ग) परशुराम के लिए (घ) लक्ष्मण के लिए 28, यह किस ने कहा कि आप माता-पिता के ऋण से मुक्त हो गए हो ? (क) राम के लिए (ख) विश्वामित्र के लिए (ग) परशुराम के लिए (घ) लक्ष्मण के लिए 29ब्याज बड़ बाढ़ा में कौन-सा अलंकार है ? (क) पुनरूक्ति प्रकाश (ख) अनुप्रास अलंकार (ग) उपमा अलंकार (घ) कोई भी सही नहीं है । 30, भृगुबर किस के किए आया है ? (क) राम के लिए (ख) विश्वामित्र के लिए (ग) परशुराम के लिए (घ) लक्ष्मण के लिए 31, राम के वचन किस के समान बताय गए हैं ? (क) जल/पानी (ख) अग्नि के समान (ग) दोनों सही हैं (घ) कोई सही नहीं है ।

Friday, 5 March 2021

CBSE CLASS 6 HINDI LESSON 14 LOKAGEET OBJECTIVE QUESTIONS

पाठ का नाम लोकगीत 1.लोकगीत पाठ के लेखक का नाम लिखिए । i भगवतशरण उपाध्याय ii भगतचरण iii महादेवी वर्मा 2.लोकगीतों का वास्तविक संबंध किनसे है ? i शहरों से ii कस्बों से iii गाँव व देहातों से 3.बंगाल के प्रमुख लोकगीत कौन से हैं ? i चैता ii कजरी iii बाउल और भतियाल 4.माहिया लोकगीत कहाँ की देन है ? i बनारस ii पंजाब iii राजस्थान 5.राजस्थानी भाषा में कौन से लोकगीत गाए जाते हैं? i माहिया ii बाहरमासा iii ढोला-मारू 6.लोकगीत किन वाद्ययंत्रों की मदद से गाए जाते हैं ? i बाजों की मदद से ii साधारण ढोलक,झाँझ, करताल की मदद से iii नगाड़ों की मदद से 7.पहाड़ी नाम किन लोकगीतों को दिया गया है ? i इन गीतों के अपने अलग-अलग राग हैं ii गढ़वाल,किन्नोर,कांगड़ा के गीत iii उपर्युक्त कथन सही हैं 8.लोकगीत कोरी कल्पना नहीं हैं, यह जूड़े हैं .....? i रोज़मरा के बहते जीवन से ii सिर्फ़ राजाओं से iii उपर्युक्त कथन सही हैं 9.भोजपुरी में तीस-चालिस वर्षों से कौनसा गीत प्रसिद्ध है ? i बिदेसिया ii सुरेसिया iii माहिया 10.लोकप्रिय आल्हा गीत किस भाषा में गाए जाते हैं ? i बुंदेलखंड़ी ii ब्रज भाषा iii अवधि 11.आल्हा गीत के रचियता कौन हैं ? i जगनिक ii राजकवि iii रजनिक उत्तर 1,(i) 2,( iii) 3, (iii)4.(ii)5. (iii) 6. (ii) 7.( iii) 8(i)9.(i)10.(i) 11(i) ***********************************************************************************

Monday, 1 March 2021

CBSE CLASS 6 LESSON 15 objective question answers

पाठ का नाम : नौकर पाठ का संक्षिप्त परिचय और बहुविकल्पीय प्रश्न –उत्तर प्रस्तुत पाठ नौकर अनु बंद्योपाध्याय जी ने लिखा है । इस पाठ के माध्यम से लेखिका ने गाँधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला है । स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ सामाजिक कामों में भी गांधी जी की अभिन्न सहयोगी रहीं।इस पाठ के माध्यम से उन्होंने बताया है कि गांधी जी केवल राष्ट्रपिता और स्वाधीनता के निर्माता ही नहीं थे, उनके जीवन के हर प्रसंग से सीखा जा सकता है। पाठ परिचय गांधी जी आमतौर पर कई ऐसे कार्य करते थे जो नौकर करते हैं । पाठ में बताया गया है कि जब वो बैरिस्टरी से हज़ारों कमाते थे तब भी हाथ से चक्की पर आट्टा पिसते थे । चक्की चलाने में कस्तूरबा और उनके लड़के भी हाथ बँटाते थे । अपने घर के लिए भी महीन व मोटा आट्टा वो अपने आप पीसते थे । साबरमती आश्रम में भी वो पिसाई का काम करते थे । गेहूँ को पीसने से पहले वो बीन कर साफ़ करने पर जोर देते थे । इस महान व्यक्ति को अनाज बीनते देखते , मिलने आने वाले हैरत में पड़ जाते थे । बाहरी लोगों के सामने शारीरिक मेहनत करने से गाँधी जी को कोई शर्म नहीं आती थी । एक बार की घटना के बारे में बताते हुए कहा है कि एक बार कॉलेज के छात्र उनसे मिलने आए, उनको अपनी अंग्रेजी भाषा के ज्ञान पर घमण्ड था। बातचीत के अंत में उन्होंने कहा कि " आपकी कोई मदद कर सकूँ तो,कृपया मुझे अवश्य बताएँ ।" गांधी जी ने कहा कि आप के पास समय है तो इस थाली के गेहूँ बीन डालिए । आगंतुक बड़ी मुश्किल में पड़ गए पर अब उनके पास कोई चारा नहीं था । एक घण्टे तक गेहूँ बीनने के बाद थक गए और गांधी जी से विदा ले कर चले गए । कई सालों तक गांधी जी ने आश्रम के भण्डार को संभालने में मदद की । सबेरे ही वह रसोईघर में जाकर सब्ज़ियाँ छीलते थे । उन्हें सब्ज़ी,फल और अनाज के पौष्टिक गुणों का ज्ञान था । एक बार एक आश्रमवासी ने बिना धोए आलू काट दिए । गांधी जी ने समाझाया कि आलू और नींबू को बिना धोए नहीं काटना चाहिए । आश्रम का एक नियम था कि सब लोग अपने बरतन स्वयं साफ़ करें और बड़े बर्तन बारी बारी से साफ़ करते थे । आश्रम के निर्माण के समय आने वाले मेहमान तम्बू में सोते थे । एक दिन एक नए व्यक्ति को बिस्तर रखने की जगह का पता न था तो गांधी जी स्वयं उसका बिस्तर उठाकर नियत स्थान पर ले गए । गांधी जी अपना काम स्वयं करना पसंद करते थे, इसके लिए पाठ में उदाहरण दिया है कि आश्रम के बाहर बने कुएँ से पानी खींचने का काम वे रोज़ करते थे। एक दिन गांधी जी कुछ अस्वस्थ थे और चक्की पर आटा पीसने के काम में हिस्सा बँटा चुके थे । उनके एक साथी ने उन्हें थकावट से बचाने के लिए अन्य आश्रमवासियों की सहायता से सभी बड़े-छोटे बरतनों में पानी भर दिया । गांधी जी को यह बात पसंद नहीं आई । मन में कुछ ठेस भी लगी । उन्होंने बच्चों के नहाने का एक टब उठा लिया और कुएँ से उसमें पानी भरकर टब को सिर पर उठाकर आश्रम ले आए । बेचारे कार्यकर्ता को बहुत पछतावा हुआ । उनमें हर प्रकार का काम करने की अद्भुत क्षमता और शक्ति थी इसके लिए पाठ में बताया है कि दक्षिण अफ्रिका में बोअर युद्ध के दौरान वो घायलों को स्ट्रेचर पर लादकर एक दिन में पच्चीस-पच्चीस मील तक ढोया था । वह मीलों पैदल चलते थे । दक्षिण अफ्रिका में जब वे टॉलस्टॉय बाड़ी में रहते थे,तब पास के शहर में काम होने पर वे बयालीस मील तक पैदल चलते थे । उनके अन्य साथी भी उनके इस उदाहरण का खुशी-खुशी अनुकरण करते थे । गांधी जी अपने खाली समय का उपयोग भी लोगों के लिए काम करने के लिए करते थे । एक बार उन्होंने तालाब की भराई करने वाले मजदूरों के लिए नाश्ता तैयार किया । पूछने पर बताया कि "तुम थके हारे आवोगे और मेरे पास खाली समय था इसलिए मैंने नाश्ता बना दिया । एक बार लदंन में भारतीय छात्रों ने उनको एक शाकाहारी भोज में निमंत्रित किया । छात्रों ने इस अवसर पर एक शाकाहारी भोजन तैयार करने का निश्चय किया था । तीसरे पहर दो बजे एक दुबला-पतला और छरहरा आदमी आकर उनमें शामिल हो गया । और तश्तरियाँ धोने, सब्जी साफ करने और अन्य छुट-पुट काम करने में उनकी मदद करने लगा । बाद में छत्रों का वहाँ आया तो क्या देखता है कि वह दुबला-पतला आदमी और कोई नहीं ,उस शाम को भोज में निमंत्रित उनके सम्मानित अतिथि गांधी थे । गांधी जी को बच्चों से बहुत प्यार था । वे मानते थे कि बच्चे के विकास के लिए माँ-बाप का प्यार और देखभाल ज़रूरी है। एक बार दक्षिण-अफ्रीका की जेल से छूटने के बाद उन्होंने देखा कि उनके मित्र की पत्नी श्रीमती पोलक बहुत दुबली -पतली और कमज़ोर हो गई थी ।उनका बच्चा दूध पीना नहीं छोड़ रहा था । गांधी जी उसी दिन से बच्चे को अपने पास सुलाना शुरू किया और एक पखवाड़े में उस बच्चे ने अपनी माँ का दूध पीना छोड़ दिया । गांधी जी अपने से बड़ों का आदर सत्कार किया करते थे । एक बार दक्षिण अफ्रीका में गोपालकृष्ण गोखले,गांधी जी के साथ ठहरे हुए थे । वे उनके कपड़ों पर प्रेस करते थे, उनका बिस्तर लगाते थे और उनको भोजन परोस करके देते थे । वे उनके हाथ-पैर दबाने के लिए भी तैयार रहते थे । गोखले जी के मना करने पर भी वे मानते नहीं थे ।महात्मा कहलाने से पहले गांधी जी कांग्रेस के अधिवेशन में गए । वहां पर गंदे पाखाने भी साफ़ किए । एक बड़े कांग्रेसी नेता के पत्रों का जवाब लिखा, उनकी कमीज़ में बटन लगाए तथा अन्य काम खुशी से किए । नौकरों के लिए गांधी जी की विचारधारा थी कि नौकरों को हमें वेतनभोगी मादूर नहीं मानना चहिए बल्कि अपने परिवार का सदस्य समझना चाहिए ।गांधी जी ने देखा था कि इंग्लैंड के घरों में नौकर परिवार का सदस्य माना जाता है । अंग्रेज परिवार द्वारा विदा लेते समय नौकरों का परिचय उनसे नौकरों की तरह नहीं बल्कि परिवार के सदस्य के समान कराया गया। गांधी जी को भी इस बात की काफ़ी खुशी हुई कि वे भी नौकरों को नौकर न मानकर भाई या बहन मानते थे महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न –अभ्यास 1.नौकर पाठ लिखा है ? i अनु बंद्योपाद्याहय ii भगवतशरण उपध्याय iiiसुंदरा रामस्वामी 2.बैरिस्टर रहते हुए भी गांधी जी कौन-सा काम किया करते थे? i आश्रम का काम ii सफ़ाई का काम iii चक्की से आटा पीसने का काम 3.गांधी जी रसोईघर में जाकर क्या करते थे? i सब्ज़ियाँ बनाते थे ii सब्ज़ियाँ खाते थे iii सब्ज़ियाँ छीलते थे 4.गांधी जी अपने साथियों को किस बात पर आड़े हाथों लेते थे ? i.गांधी जी का काम न करने पर ii.गांधी जी का कहना न मानने पर iii रसोईघर की सफ़ाई न करने पर 5.गांधी जी को किसके पौष्टिक गुणों का ज्ञान था ? i फलों का ii सब्ज़ियों का iii अनाज का iv सभी सही हैं 6.बोअर-युद्ध के समय गांधी ने क्या किया ? i रोगियों को भोजन दिया ii रसोईघर का काम संभाला iii घायलों को स्ट्रेचर पर ढोया 7.गांधी जी कहाँ रहते थे जब वो अकसर बयालीस मील पैदल चलते थे ? i टॉलस्टॉय बाड़ी में रहते हुए ii केप टाउन में रहते हुए iii लुसाका में रहते हुए 8.गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में किसके साथ ठहरे हुए थे ? i नेहरू जी के साथ ii गोखले के साथ iii बाल गंगाधर तिलक के साथ 9.गांधी जी ने गोखले जी के लिए क्या-क्या किया ? i कपड़े इस्त्री किया ii बिस्तर ठीक किया iii भोजन परोस कर दिया iv. उपर्युक्त सभी सही हैं 10. गांधी जी के अनुसार हमारा नौकरों के साथ व्यवहार कैसा होना चाहिए ? i मैत्रीपूर्ण ii भाई जैसा iii मालिक नौकर की भाँति 11.साबरमती आश्रम किस राज्य में है ? i.बिहार ii. बंगाल iii.गुजरात उत्तर : 1 (i) 2,(iii) 3 (iii) 4(iii) 5 (iv) 6 (iii) 7 (i) 8 (ii) 9(iv) 10(ii) 11 (iii)

class 10 ,कक्षा 10 यह दंतुरित मुसकान और फसल के प्रश्न अभ्यास

  यह दंतुरित मुसकान प्रश्न 1 .  कवि ने बच्चे की मुसकान के सौंदर्य को किन-किन बिंबों के माध्यम से व्यक्त किया है है ? त्तर उत्तर :- कवि न...